गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नदी में गिरा वाहन : तीन की मौत, तीन घायल

उत्तरकाशी/देहरादून : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शुक्रवार अपराह्न एक अनियंत्रित वाहन नदी में गिर गया जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। राहत दल (रेस्क्यू टीम) लगातार राहत कार्य में जुटे हैं। जिलाधिकारी खुद आपदा नियंत्रण केन्द्र से रेस्क्यू पर नजर बनाए हुए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डीएस पटवाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 108 पर आर्य विहार आश्रम के पास एक वाहन नदी में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ हैं। सूचना मिलते ही राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), पुलिस और अन्य टीम मौके पर पहुंच गए हैं। वाहन में कुल छह लोग बताए गए हैं। सभी स्थानीय निवासी हैं।
पतवाल ने बताया कि वाहन संख्या यूके-10टीए-0941 ओमिनी है जिसमें वाहन चालक सहित छह लोगों के सवार होने की सूचना है। इनमें तीन की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये। उन्होंने बताया कि तीन घायलों एवं एक शव को जिला अस्पताल में पहुँचाया जा रहा है। दो शवों को निकाला जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी स्वय आपात कालीन परिचालन केंद्र में उपस्थित होकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *