गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वाहन चोरी गिरोह का खुलासा

34 मोटरसाईकिले बरामद

अजमेर : राजस्थान में अजमेर जिले के मदनगंज थाना पुलिस ने मोटरसाइकिलें चोरी करने के आरोप में तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार करते हुए 50-55 वारदातों का खुलासा करने के साथ 34 मोटरसाइकिलें बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
अजमेर पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि इन वाहन चोरों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान मुखबिरखास की सूचना पर चलाया जिसके जरिए एक नाबालिग से चोरी की मोटरसाईकल बरामद किये जाने पर मुख्य आरोपियों से 34 मोटरसाईकिलें बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों में हिम्मतसिंह राजपूत निवासी सराना थाना जिला अजमेर. दिनेश नायक निवासी बगडी थाना जिला पाली, कालू ढोली निवासी भिनाय थाना जिला अजमेर है जबकि नाबालिग को अनिरूद्घ किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *