गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिव्यांगों के वाहन होंगे रोड़ तथा टोल टेक्स फ्री

सिरसा : हरियाणा के दिव्यांगजन आयुक्त राजकुमार मक्कड़ ने शनिवार को सिरसा के एक दिवसीय प्रवास के दौरान बस अड्डा तथा नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बस अड्डा पर शौचालयों में पसरी गंदगी पर एतराज जताते हुए मक्कड़ ने महाप्रबंधक रोड़वेज सिरसा डिपो को नोटिस थमाया। उन्होंने इस दौरान सार्वजनिक प्याऊ पर पेयजल की क्वालिटी को भी चेक किया।

उन्होंने नागरिक अस्पताल के निरीक्षण के बाद व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर किया। उन्होंने हिसार रोड़ स्थित एक बैंक में दिव्यांग के चढऩे को लेकर रेंप सही ना होने को लेकर नोटिस थमाया था। अभी तक सही न होने पर आगामी कार्यवाही का भी कहा। उन्होंने बैंक एटीएम के रेंप भी चैक किए ओर बैंक अधिकारियों को उनके सुधार के लिए कहा।
दिव्यांग आयुक्त ने इसके बाद आयोजित पत्रकारवार्ता में उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में दिव्यांगोंं को वाहन खरीदने पर दस फिसदी वैट टेक्स में छूट देगी। ऐसे वाहनों को रोड़ तथा टोल टेक्स मुक्त किया जाएगा। वहीं ऐसे वाहनों का बीमा प्रीमियम भी आधा लगेगा। राज्य सरकार आागमी तीन दिसबर को विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों की पैंशन बढ़ाकर 3 हजार कर देगी। वहीं विवाह शगुन योजना के तहत प्रोत्साहन राशि 31 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रूपए करेगी।

इसके बाद उन्होंने आयोजित खुले दरबार में दिव्यांगजनों की समस्याओं को सुना। दिव्यांगजनों ने बताया कि फैमिली आईडी में त्रुटियों को दूर करने का रोना रोया। उन्होंने बताया कि उनकी इंकम स्वयं ही ज्यादा दर्शायी जा रही है, जिससे उनको राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा। गांव रामपुरा ढिल्लों के कालूराम ने बताया कि पति पत्नि दिव्यांग है उनकी आयकर 80 से बढ़ाकर पांच लाख कर दी गई है। विंकलागों ने पोर्टल का सही काम न करने की भी शिकायत की।
मक्कड़ ने आगे बताया कि राज्य सरकार दिव्यांगों के प्रति संजीदा है। दिव्यांग बच्चों की आठवीं,दसवीं तथा बाहरवीं कक्षा की फीस पूर्ण तौर पर माफ रहेगी। राज्य सरकार बैकलॉग सीटों पर 1380 दिव्यागों को एजुकेटर नियुक्त करेगी। मनरेगा में भी पांच प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। राज्य सरकार ने निजी कंपनियों के साथ दिव्यांगों की नौकरी को लेकर एमओयू भी किया है। दिव्यांगों को न्यायालयों में नि:शुल्क कानूनी सहायता भी दी जाएगी।
इससे पहले आयुक्त ने स्थानीय राजकीय नेशनल महाविद्यालय में साढे नौ करोड़ रुपये की लागत से बने भवन तथा दिव्यांगजनों के लिए बनाए गए रैंप का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पहले ऊपर के तल पर जाने में दिव्यांगजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब रैंप के बनने से दिव्यांग छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, नॉन टिचिंग स्टॉफ तथा आमजन को लाभ मिलेगा।

उन्होंने रेस्ट हाऊस,बैंक परिसर, बीडीपीओ कार्यालय, पटवारघर, पुलिस स्टेशन, बस स्टैंड पर रैंप की व्यवस्था के साथ ही अन्य सरकारी भवनों में दिव्यांगजनों के लिए लिफ्ट आदि की सुविधा सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा दिव्यांगता के बावजूद खेलों में उत्कृष्टï प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी ज्ञान सिंह, शिक्षा विभाग से बीआरपी अनिता छाबड़ा तथा विशेष अध्यापक महेंद्र प्रताप को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम कालांवाली सुरेश रावेश, तहसीलदार सुश्री विनती,जिला समाज कल्याण अधिकारी महावीर गोदारा, नायब तहसीलदार हरीश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
उधर,शहर के वार्ड नंबर 19 की नगर पार्षद नीतू सोनी ने दिव्यांगजन आयोग के आयुक्त मक्कड़ को शनिवार को मांगपत्र सौंपा। श्रीमती सोनी द्वारा सौंपे गए मांगपत्र में राज्य सरकार की तरफ से दिव्यांगजनों को दी जाने वाली पेंशन को बैंक द्वारा उनके घर पर ही मुहैया करवाने, पेंशन को घर पर देने की ऐवज में बैंक द्वारा किसी भी प्रकार का कोई शुल्क दिव्यांगजन से न लेना सुनिश्चित करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *