नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में वेंकटेश्वर इंटरनेशनल स्कूल, द्वारका दिल्ली के विद्यार्थियों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया।
नई दिल्ली। वेंकटेश्वर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र अपनी अद्भुत क्षमता और कड़े परिश्रम से सफलता की नई ऊँचाइयों को छूते आये है और इसका परिणाम ही इसका सबूत है। नि:संदेह वेंकटेश्वर इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत से इस वर्ष भी ये उपलब्धि हासिल की है। एक बार फिर गर्व के साथ विद्यार्थियों की शिक्षा के क्षेत्र में अर्जित उपलब्धियां प्रस्तुत हैं जो उन्होंने 2021-22 में आयोजित दसवीं बोर्ड की परीक्षा में अभूतपूर्व परिणाम प्राप्त करके हासिल की हैं। विद्यालय के होनहार छात्रा अनन्या राय ने 99.4 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया, जस्मीन कौर 98.2 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा दित्या कौशल 98 प्रतिशत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य ने सभी छात्र, छात्राओं शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी।
