भुज : स्टेनलेस स्टील पाइप और ट्यूब निर्माता और निर्यात में कंपनी वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स लिमिटेड ने 30 जून 2023 को समाप्त पहली तिमाही में 179.6 करोड़ रुपये के परिचालन राजस्व के साथ 17.4 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। कंपनी की शक्रुवार को जारी तिमाही रिपोर्ट के अनुसार उसके तिमाही में राजस्व में सालाना आधार पर 58 प्रतिशत और शुद्ध लाभ में 91 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का राजस्व करीब 114 करोड़ रुपये और कर पश्चात शुद्ध लाभ नौ करोड़ रुपये था।
वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अरुण कोठारी ने आज यहां जारी अपने बयान में कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा, “ हमने अपनी नई सुविधाओं पर परिचालन शुरू करके 2023-24 की शुरुआत की है और अब मदर होलो पाइप के विनिर्माण के बेकवर्ड इन्टिग्रेशन के साथ-साथ अपनी क्षमता को तीन गुना कर दिया है। इससे न केवल हमारी प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ी है बल्कि हमें नए बाजारों और ग्राहक क्षेत्रों में प्रवेश करने में भी मदद मिली है।”
वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स के तमाही लाभ में वृद्धि
