गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अफजाल अंसारी के खिलाफ फैसला 29 अप्रैल तक टला

गाजीपुर : उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले की एमपी/एमएलए कोर्ट सांसद अफजाल अंसारी व मुख्‍तार अंसारी के खिलाफ गैंगेस्‍टर के मामले में अब 29 अप्रैल को फैसला सुनायेगी। संबंधित कोर्ट के जज फिलहाल छुट्टी पर चल रहे हैं जिसके चलते फैसला सुनाए जाने की तारीख आगामी 29 अप्रैल तय की गई है। फैसले को लेकर शनिवार का जिला न्‍यायालय परिसर, कलेक्‍ट्रेट परिसर में भारी सुरक्षा-व्‍यवस्‍था तैनात थी। न्‍यायालय परिसर को चारों तरफ से सील कर दिया गया था। अधिवक्‍ताओं और वादी के अलावा किसी को भी प्रवेश की अनुमति नही थी। सांसद अफजाल अंसारी निर्धारित समय से कोर्ट में पेश हो गये थे।
ज्ञातव्‍य है कि 22 नवंबर 2007 को मुहम्‍मदाबाद पुलिस ने विभिन्‍न मामलों को शामिल करते हुए गैंग चार्ट में सांसद अफजाल व मुख्‍तार अंसारी को गिरोहबंद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। न्‍यायालय ने दोनों पक्षों की बहस व गवाही के बाद फैसला 15 अप्रैल को निश्चित किया था। लेकिन संबंधित कोर्ट के जज की उपलब्धता न होने के चलते फैसला सुनाए जाने को 29 अप्रैल के लिए टाल दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *