गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वेरका ब्रांड ने साइकिलथॉन आयोजित कर मनाया दूध दिवस

चंडीगढ़/मोहाली : ट्राईसिटी में वेरका ब्रांड ने 150 से अधिक प्रतियोगिताओं का साइकिलथॉन आयोजित कर अंतरराष्ट्रीय दूध दिवस मनाया । अंतरराष्ट्रीय दूध दिवस पर इंटरनेशनल मिल्क दिवस की स्थापना संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएक्यू) द्वारा एक सार्वभौमिक भोजन के रूप में दूध के महत्व को पहचानने के लिए की जाती है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य डेयरी क्षेत्र से संबंधित गतिविधियों को उजागर करने का अवसर देते हुए दूध पर ध्यान केंद्रित करना, स्वस्थ आहार में डेयरी की भूमिका के बारे में जागरुकता बढ़ाना और आजीविका और कृषक समुदायों का समर्थन करना है।
प्रतियोगिता को वेरका मिल्क प्लांट, चंडीगढ़ ने झंडी दिखाकर रवाना किया और वेरका मोहाली डेयरी में समापन हुआ। इस अवसर पर चेयरमैन मिल्कफेड पंजाब (वेरका) नरिंदर सिंह शेरगिल ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। शेरगिल ने मिल्कफेड के ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक उत्पाद उपलब्ध कराने और राज्य के दुग्ध उत्पादकों को लाभकारी बाजार उपलब्ध कराने के विजन और मिशन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वेरका क्षेत्र के लोगों को स्वस्थ और अच्छी का दूध और इसके उप-उत्पाद जैसे दही, लस्सी, पनीर उपलब्ध कराने का वादा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *