जौनपुर : श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर के दर्शन के लिए 01 जनवरी से 15 जनवरी तक घर-घर निमंत्रण एवं पूजित अक्षत वितरण के कार्यक्रम को लेकर उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रविवार को पूजित अक्षत कलश यात्रा निकाली गयी। यहां विश्व हिंदू परिषद ने जिलाध्यक्ष विमल सिंह के नेतृत्व में केरारवीर बाबा मंदिर से लेकर किला, कोतवाली, चहारसू, ओलंदगंज होते हुए सद्भावना पुल तक पूजित अक्षत कलश यात्रा निकाली गयी।
यात्रा में जय श्री राम का नारा लगाते हुए बड़े ही हर्षोल्लास के साथ विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल तथा संघ परिवार के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में जिले के राम भक्त उपस्थित रहे। सभी को 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के बाद अति शीघ्र अयोध्या में जाकर अपने आराध्य भगवान श्री राम के दर्शन की प्रबल इच्छा दिखाई दी। यात्रा के उपरांत सभी ने पूजित कलश एवं भगवान श्री राम की रथ का आरती करके प्रसाद ग्रहण किया।
यात्रा में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष उदय राज सिंह, प्रांत कार्यवाह मुरली पाल जी, समाज सेवीज्ञानप्रकाश सिंह, सुरेंद्र सिंह,विभाग मंत्री समरबहादुर सिंह, विभाग संयोजक आशुतोष सिंह, प्रांत गोरक्षा प्रमुख विजय सिंह, अजय चौबे, मनीष सेठ, सुधीर सिंह, हरेराम केसरवानी, कमलापति त्रिपाठी , कृष्णानंद उपाध्याय, डॉ तेज सिंह, डॉ अंजना सिंह, डॉ सरला त्रिपाठी, मोनू सेठ, राजीव सिंह, प्रीतम बाबूआन, रामेश्वर सोनी, ऋषभ सिंह, विनय बिंद, पंकज सिंह, विकास तिवारी, विष्णु ठठेरा, आकाश मैक, दीपक गुप्ता, शुभम सिंह, मनोज सोनी, सुरेश जायसवाल, संजय सेठ, राजीव जी इत्यादि लोग उपस्थित रहे। जिला मंत्री डॉ आशीष मिश्रा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विहिप ने निकाली पूजित अक्षत कलश यात्रा
