गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बुलंदशहर में शातिर अपराधी गिरफ्तार

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले की ककोड़ पुलिस ने गुरुवार भोर हत्या के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि आज सुबह साढ़े तीन बजे पुलिस एक सूचना के आधार पर ग्राम वैर के पास संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग में कर रही थी कि तभी निठारी रोड की ओर से संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने रूकने का इशारा किया गया तो वह मुड़ कर तेजी से भागने लगा। पुलिस ने बदमाश का पीछा उसे जाहिदपुर तिराहे से वैर को जाने वाली सड़क पर घेर लिया।
बदमाश ने अपने को पुलिस से घिरता देख जान से मारने की नियत से फायरिंग की। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हुआ, जिसको गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश की पहचान सचिन उर्फ अमित के रुप में हुई हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा व कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होने बताया कि बदमाश सचिन शातिर किस्म का अपराधी है जो थाना ककोड़ पर धारा 304 भादवि में वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *