गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ईनामी शातिर बदमाश गिरफ्तार

बाजपुर/नैनीताल : उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में 15 साल पहले अपने मालिक की निर्ममतापूर्वक हत्या के आरोपी और शातिर अपराधी को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) टीएस मंजूनाथ ने मंगलवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि वर्ष 2008 में बाजपुर के वीरपुर थापा नगला में राजवीर की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया था।
राजवीर के चाचा सामंती सिंह की ओर से हत्या के मामले में चार दिसंबर 2008 को तहरीर सौंप गयी। हत्या का आरोपी आरोपी मृतक की चक्की में काम करने वाले राज उर्फ राजू निवासी बिहार पर लगाया गया। आरोप था कि घटना के दिन आरोपी ने मृतक को चारपाई से बांध दिया और पेशकश से उसके शरीर पर कई वार किये। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आरोपी को अदालत से मफरूर घोषित करवाया गया। साथ ही पुलिस ने आरोपी पर 10000 रुपये का ईनाम घोषित कर दिया गया। वर्ष 2022 में पुलिस उप महानिरीक्षक ने आरोपी पर ईनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी।
इसके बावजूद एसओजी और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी रही। एसओजी की एक टीम इस बीच पश्चिम बंगाल के दौरे पर गयी और आरोपी के सही नाम और मोबाइल नंबर की तस्दीक कर ले आयी। कुछ समय बाद आरोपी की लोकेशन केरल में पायी गयी। इसी साल 21 जनवरी को एक टीम केरल गयी लेकिन आरोपी पुलिस टीम को गच्चा देकर फरार हो गया।

इसके बाद आरोपी पश्चिम बंगाल पहुंच गया। गत रविवार यानी 15 अक्टूबर को आरोपी को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राजू उर्फ राज उर्फ सोलमन उर्फ जहीरूद्दीन निवासी गौलापार, थाना राय गंज, जिला उत्तर दिनापुर, पश्चिम बंगाल हुई है। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के बाद उधमसिंह नगर बाजपुर लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *