भोपाल : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मोबाइल चोरी के शक में एक किशोर को कुएं में लटकाने का घटनाक्रम मोबाइल में कैद है। ये वीडियो मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पूरा मामला लवकुशनगर के अटकोहा चौकी का है। यहां एक किशोर पर जब ग्रामीणों को मोबाइल चोरी का शक हुआ, तो एक व्यक्ति ने उसे कुएं में लटका दिया।
किसी ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस पूरे मामले पर कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष नरेंद्र सलूजा ने कानून व्यवस्था को आड़े हाथों लेते हुए कहा, ‘मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ ज़िले के अटकोहा में मोबाइल चोरी के शक में एक मासूम को दी गयी अमानवीय व तालिबानी सजा। इस पूरे मामले की जाँच हो, दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो। एक मासूम के साथ किसने इन्हें यह तालिबानी कृत्य करने का अधिकार दिया?’
