चित्तौड़गढ़ : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज कार्रवाई करते हुए एक ग्राम विकास अधिकारी को दस हजार की रियवत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के उप महानिरीक्षक राजेंद्रप्रसाद गोयल ने बताया कि कपासन उपखंड के उमंड ग्राम निवासी श्यामलाल खटीक ने आज सुबह ही ब्यूरो की उदयपुर स्थित स्पेशल युनिट के प्रभारी उमेश ओझा के समक्ष परिवाद पेश किया कि उसने ग्राम पंचायत में आवासीय पट्टे के लिए आवेदन कर रख है जो बन गया लेकिन ग्राम विकास अधिकारी राहुल मीणा बदले में दस हजार रूपये की रिश्वत मांग रहा है।
टेलीफोनिक सत्यापन में शिकायत सही पाई गई जिसमें आरोपी ने उसे रिश्वत राशि लेकर कपासन पंचायत समिति परिसर स्थित उसके क्वार्टर पर आने की बात कही। परिवादी शाम पांच बजे राशि लेकर क्वार्टर पर पहुंच गया रिश्वत देकर बाहर निकलते ही ब्यूरो के दल ने आरोपी को दबोच लिया एवं रंग लगे नोट उससे बरामद कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कल उदयपुर स्थित विशेष न्यायालय पेश किया जाएगा।
ग्राम विकास अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
