गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

देवरिया में ग्राम प्रधान की अज्ञात बदमाशों ने की गोली मारकर हत्या

देवरिया : उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के बनकटा क्षेत्र में दीपावली की देर रात एक मकान में जुआ खेल रहे ग्राम प्रधान की कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गये। इसके बाद क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बन गयी है।
सूत्रों के अनुसार बिहार सीमा से सटे बनकटा क्षेत्र के ग्राम जंजीरहा के ग्राम प्रधान और तथाकथित शराब तस्कर अजीत सिंह उर्फ जड़ी की गैंगवार में सोहनपुर बाजार में दीपावली की देर रात जुआ खेलते समय शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गये। पुलिस आज ग्राम प्रधान के शव का का पोस्टमार्टम करा रही है। हत्या के बाद क्षेत्र में स्थिति तनाव फैल गया, लेकिन शांतिपूर्ण है। ग्राम प्रधान की मौत की खबर के बाद हजारों की भीड़ जमा हो गयी है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि अजीत अकेले ही घर से सोहनपुर निकले थे। सोहनपुर बाजार में दुर्गा मंदिर के पास एक मकान में देर रात कुछ लोगों के साथ जुआ खेल रहे थे। लगभग 11 बजे तीन शूटरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। जिससे मौके पर ही ग्राम प्रधान की मौत हो गई। घटना स्थल से 9एमएम के कारतूस भी बरामद हुए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अज्ञात हत्यारे पेशेवर लग रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार मृतक ग्राम प्रधान का उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर अवैध शराब के कारोबार में दबदबा था। अजीत सिंह उर्फ जड़ी बिहार में शराब बंदी के बाद सिंडीकेट बनाकर उभरा था वह स्थानीय युवाओं को जोड़कर शराब तस्करी का बेताज बादशाह बन गया।
इस सम्बन्ध भाटपार रानी के पुलिस क्षेत्राधिकारी शिव दयाल ने बताया कि ग्राम प्रधान अजीत की दीपावली की देर रात गोली मारकर हत्या करके अपराधी फरार हो गये हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार हत्यारों को पकड़ने के लिए प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *