गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ग्रामीण की पत्थर से प्रहार कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सीहोर : मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण की पत्थर से प्रहार कर हत्या कर दी गयी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम खाण्डाबड़ में कुंवर सिंह नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गयी है। सूचना पर बुदनी पुलिस मौके पर पहुंची, जहां जयराम भंवर के घर के सामने कुंवर सिंह का शव पड़ा हुआ था। उसके सिर पर चोटो के निशान थे। सूचना पर थाना बुदनी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। मामले की जांच के बाद आरोपी सुनील बारेला निवासी ग्राम खाण्डाबड़ को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि कुंवर सिंह नसरूल्लागंज में खेत की रखवाली करता था। कल वह शाम को जयराम भंवर के घर आया। जयराम भंवर अपनी बेटी के साथ गांव में गया था। कुंवर सिंह घर पर अकेला था। उसका गांव की ही एक महिला से प्रेम प्रसंग था। महिला उससे मिलने जयराम के घर पहुंची थी। कुछ देर बाद महिला का बेटा सुनील भी पीछे से आ गया, जिसने अपनी मां को कुंवर सिंह के साथ देखकर, मसाला पीसने का पत्थर उठाकर कुंवर सिंह के सिर मे मार दिया जिससे कुंवर सिंह की मृत्यु हो गयी। बाद में आरोपी सुनील बारेला वहां से भाग गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *