गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ग्रामीण का मिला जला हुआ शव

हत्या की आशंका

बरेली : उत्तर प्रदेश में बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर ग्राम करनपुर गांव में ग्रामीण लोचन उर्फ वकील का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोचन (45 वर्ष) शनिवार रात घर से खाना खाने के बाद गांव के बाहर खेत में बनी कोठरी (झोपड़ी ) में सोने गया था। पुलिस इसकी जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस अधीक्षक-देहात (एसपीआरए) राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि फरीदपुर थाना क्षेत्र में करनपुर गांव में आज ग्रामीण लोचन उर्फ वकील का जला हुआ शव मिला है। श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या ऐसा लग रहा है कि लोचन की हत्या कर शव को जलाया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पूरी तहकीकात के बाद ही सच्चाई साफ हाे पायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *