गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जंगल से ग्रामीण का शव बरामद

बाघ के हमले से मृत्यु की आशंका

शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के जंगल से आज एक ग्रामीण का क्षत विक्षत हालत में शव बरामद किया गया, जिसकी बाघ के हमले से मृत्यु की आशंका जतायी गयी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के झीकबीजुरी चौकी के केल्हौरी गांव का बुद्धु अगरिया (40) कल दोपहर छत्तीसगढ़ सीमा से लगे पास के कछौड़ गांव के गुडरू नदी में मछली मारने गया था। जब वह रात तक नहीं आया, तो खोजबीन शुरू हुयी। आज सुबह तक न मिलने पर वन और पुलिस विभाग में खबर दी गयी। खोजते हुए वन अमले को आज दोपहर बुद्धू का शव क्षत विक्षत अवस्था में जंगल में मिला, जिसे बरामद कर पुलिस को सूचना देकर शव को झिकबिजुरी अस्पताल भेजा गया है।
वन और पुलिस अमले ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस क्षेत्र में कई दिनों से बाघ का मूवमेंट था। इससे आशंका जतायी जा रही है कि बाघ के हमले से ग्रामीण की मृत्यु हुयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *