गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा

पुलिसकर्मी समेत दो घायल

इंफाल : मणिपुर में इम्फाल पश्चिम के सेनजम चिरांग में हथियारबंद कुकी बदमाशों के हमले में गुरुवार को मणिपुर पुलिस के एक जवान समेत दो लोग घायल हो गये। मणिपुर में हिंसा फिर से उस समय भड़क उठी , जब कुछ संगठनों ने एक अन्य जातीय समूह के इलाके में शवों को दफनाने की कोशिश की। इसी दौरान सेनजम चिरांग में हथियारबंद कुकी बदमाशों के हमले में एक पुलिसकर्मी समेत दो लोग घायल हो गये।

इस बीच मणिपुर सरकार ने इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम में कर्फ्यू रद्द करने की घोषणा की। इससे पहले आज रात आठ बजे तक कर्फ्यू में ढील देने का फैसला लिया गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक लैंगोल में घरों को जलाने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *