जयपुर : अशोक गहलोत ने मणिपुर के बाद अब हरियाणा में हिंसा को पूरे देश के लिए चिंताजनक बताते हुए सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। गहलोत ने बुधवार को सोशल मीडिया पर कहा “मणिपुर के बाद अब हरियाणा में हो रही हिंसा पूरे देश के लिए चिंताजनक है। मैं सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।” उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन को सख्ती से कार्रवाई कर हिंसा रोककर शांति बहाली करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य होने के कारण हमारा चिंतित होना स्वभाविक है। मुख्यमंत्री ने कहा “हमारे सीमावर्ती जिलों में राजस्थान के पुलिस-प्रशासन चौकस है एवं यहां पूर्णत: शांति है। प्रदेश में अशांति फैलाने के किसी भी प्रयास से सख्ती से निपटा जाएगा।”
