गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वायरल का प्रकोप, एक ही गांव में 70 बीमार

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के नारखी क्षेत्र के गांव गढ़ी आवरण में वायरल के प्रकोप से ग्रामीण काफी प्रभावित हैं। अधिकांश घरों में बुखार का प्रकोप फैल गया है। अधिकृत सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पिछले दो दिनो में गांव के 70 मरीज मेडिकल कॉलेज के वार्ड में भर्ती कराए जा चुके हैं। बुखार के बढ़ते प्रकोप से ग्रामीण परेशान हैं।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्याम मोहन गुप्ता ने एक ही गांव के 70 मरीज भर्ती होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इन सभी मरीजों की गंभीरता से जांच कराई जा रही है शुक्रवार को मिली जांच रिपोर्ट में दो चिकनगुनिया और एक डेंगू से प्रभावित मरीज निकला है। अन्य मरीजों की जांच आने पर बुखार की पुष्टि होगी। उन्होने बताया कि अभी तक कुल सात डेंगू के मरीज प्रभावित निकले हैं। सभी का उपचार किया जा रहा है। अन्य मरीजों के उपचार के लिए अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *