गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विष्णुदेव साय ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर किया कटाक्ष

पत्थलगांव : विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर कटाक्ष किया। साय ने कांसाबेल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पहले गांधी अपनी ही पार्टी में अन्याय के शिकार नेताओं को न्याय दिलाने की पहल करें, क्योंकि इस देश ने उनकी दक्षिण से उत्तर तक भारत जोड़ो यात्रा का भी हश्र देख लिया है, जिसके बाद जनता ने कांग्रेस को तीन राज्यों से अलग कर दिया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार श्री गांधी अपनी न्याय यात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ में हैं। यहां भी लोकसभा चुनाव में राज्य की जनता कांग्रेस पार्टी का पूरा सफाया करने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि मोदी की गांरटी के सभी कार्य प्राथमिकता के साथ पूरे किऐ जा रहे हैं। यहां 18 लाख पीएम आवास और महतारी वंदन योजना का जल्द लाभ दिलाने के लिए काम शुरू कर दिया है। किसानों से इस बार 145 मीट्रिक टन बंफर मात्रा मे धान की खरीदी की गई है। किसानों को धान की अंतर राशि का भी जल्द भुगतान करा दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। श्री साय ने कहा कि अभी तेन्दूपत्ता का सीजन आ रहा है। इस बार तेन्दूपत्ता का मानदेय बढ़ाकर पचपन सौ रूपये करने का निर्णय ले लिया है। इससे वनोपज संग्राहकों को लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *