गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पठान फिल्म का विरोध करेगा विश्व हिंदू महासंघ

जौनपुर : विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामसिंह यादव ने कहा कि फिल्में देश व समाज को दिशा देने के लिए होती हैं। शाहरुख खान व दीपिका पादुकोण द्वारा अभिनीत फिल्म पठान देश व समाज में वैमनस्य फैलाने का कार्य करेगी , इसलिए महाकाल पठान फिल्म का बहिष्कार के साथ विरोध करेगा। श्री यादव ने कहा कि फिल्म में केसरिया रंग की खिल्ली उड़ाने तथा नारी अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने से विश्व हिंदू महासंघ आक्रोशित है। विश्व हिंदू महासंघ पठान फिल्म का विरोध करेगा।

उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माताओं को हिंदू संस्कृति का भी ध्यान रखना चाहिए। हम ऐसी किसी भी फिल्म को नहीं चलने देंगे जिसमें हिंदू मान बिंदुओं का उपहास, देवी—देवताओं के अभद्र चित्र व नारी अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया गया हो। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ के साथी अपने जिले में जिलाधिकारी को इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने हेतु ज्ञापन देंगे। सिनेमाघरों के मालिकों से भी अपील करेंगे कि वे इस फिल्म को प्रदर्शित न करें। समाचार पत्रों, न्यूज़ चैनल्स व सोशल साइट्स पर इस फिल्म के विरुद्ध जनमत तैयार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *