जयपुर : विस्तारा (टाटा-एसआईए एयरलाइंस लिमिटेड) ने आज जयपुर और मुम्बई के बीच डबल डेली फ्लाइट्स की शुरुआत की। इस अवसर पर विस्तारा के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर विनोद कन्नन ने प्रेस कांफ्रेस में इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उद्घाटन उड़ान मुम्बई से पूर्वाह्न 11 बजकर 40 मिनट पर रवाना हुई और एक बजकर 30 मिनट पर जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची।
उन्होंने कहा कि इससे दोनों शहरों के बीच यात्रियों को पहली बार बिजनेस एवं इकॉनामी के साथ देश की एक मात्र प्रीमियम इकॉनमी क्लास में उड़ान भरने का विकल्प प्राप्त होगा। मांग को संचालित करने के लिए एयरलाइन अपने एयरबस ए 320 नियों एयरक्राफ्ट का उपयोग करेगी।
श्री कन्नन ने कहा कि जयपुर पर्यटन के साथ व्यापार का एक प्रमुख केन्द्र भी है जिसके लिए मेट्रो शहरों से अधिक कनेक्टिविटी की आवश्यकता है। जयपुर से मुम्बई कनेक्टिविटी और मुंबई के अलावा सुविधाजनक अंतर्राष्ट्रीय कनेक्शन के साथ हम जयपुर को अपने नेटवर्क में बढ़ाकर काफी खुश है।
उन्होंने बताया कि विस्तारा अब मुम्बई से देश केबाहर पांच शहरों के लिए उड़ान भरती है जिसमें बैंकॉक, दुबई, जेद्दाह, माले और सिंगापुर शामिल है। इसके अलावा मुंबई और अबू धाबी के बीच परिचालन एक अक्टूबर से शुरु होगा। यात्री मुंबई से इन शहरों की सुविधा ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जयपुर से मुंबई प्रतिदिन उड़ान संख्या यूके0562 अपराह्न 2़ 05 बजे रवाना होकर दो घंटे में 4़ 05 बजे मुंबई पहुंचेगी। इसी तरह जयपुर से दूसरी फ्लाइट यूके 0564 प्रतिदिन रात 8़ 45 बजे रवाना होकर रात 10़ 50 बजे मुंबई पहुंचेगी। इसी तरह मुंबई से उड़ान संख्या यूके 0561 प्रतिदिन पूर्वाह्न 11़ 40 बजे रवाना होकर दोपहर डेढ़ बजे जयपुरपहुंचेगी जबकि दूसरी फ्लाइट यूके 0563 प्रतिदिन शाम 06़15 बजे मुंबई से रवाना होकर रात 8़ 10 बजे जयपुर पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि एयरलाइन को हाल में लगातार दूसरी बार भारत और दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन के रुप में मान्यता दी गई है और प्रतिष्ठित स्काईटैक्स वर्ल्ड एयरलाइन पुरस्कार 2022 में लगातार चौथे वर्ष भारत और दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन स्टाफ सेवा पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
श्री कन्नन ने बताया कि एयरलाइन के पास 53 एयरक्राफ्ट हैं, जिसमें 41 एयरबस ए 320, पांच एयरबस ए 321 निओ, पांच बोइंग 737-800एनजी एवं दो बोइंग 787-9 ड्रीलाइनर एयरक्राफ्ट शामिल है और अपना परिचालन प्रारंभ करने से लेकर अब तक 350 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को यात्रा करा चुकी है।
उन्होंने बताया कि राजस्थान में उदयपुर से विस्तारा की सेवा जारी हैं। उन्होंने कहा कि अब बेंगलुरु एवं हैदराबाद से सेवा शुरु करने के लिए अध्ययन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टिकट पर गिफ्ट वाउचर भी दिया जाता है। उन्होंने कहा यात्रियों को बेहतर सेवा देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
