गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फिरोजाबाद में वीएलओ गिरफ्तार

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के जसराना क्षेत्र में पुलिस ने मतदान को प्रभावित करने के आरोप में एक वीएलओ को गिरफ्तार किया है जबकि 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक आगरा जॉन दीपक कुमार ने बीएलओ की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने के आरोप में दो दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जसराना क्षेत्र के नगला धनी मतदान केंद्र पर पुलिस और मजिस्ट्रेट को‌ वीएल‌ओ‌ द्वारा एक पार्टी विशेष के लिए पर्ची बनाने और मतदान के लिए प्रेरित किए जाने की शिकायत मिली। मौके पर पहुंच कर अधिकारियों ने संजय कुमार यादव‌ वी‌एलओ को गिरफ्तार‌ कर उसके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा क़ायम दर्ज किया।
उधर, विभिन्न थाना क्षेत्र में दो‌ दर्जन से अधिक लोगों को ‌ मतदान केंद्रो पर फर्जी मतदान करने के प्रयास में अथवा गड़बड़ी करने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने हिरासत में लिया है । शिकोहाबाद क्षेत्र में गांव नगला नीम खेरिया, नगला जवाहर तथा नगला उमर मेक्षेत्रीय विकास और स्थानीय समस्याओं को लेकर मतदान का बहिष्कार किया गया था‌।वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पहुंचकर समस्याओं के समाधान के आश्वासन के बाद मतदान शुरू हो सका है।‌
सिरसागंज विधानसभा क्षेत्रके गांव बुधुआ मे‌ भी‌ ‌क्षेत्रीय विकास की उपेक्षा को लेकर बहिष्कार किया गया लेकिन अधिकारियों के समझाने पर 523 वोटो में से केवल 56 वोट ही पड़ने की जानकारी मिल सकी है । जसराना विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र पर वोट डालते समय सेल्फी लेने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अक्षय यादव ने पुलिस प्रशासन पर चुनाव मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए पार्टी की जीत का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *