गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बोल्वो बस पलटी, 35 यात्री घायल

हिसार : हरियाणा के हिसार जिले दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैनीपुरा गांव के निकट मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक वोल्वो बस सड़क पर अचानक सामने आये बेसहारा पशु से टकराने के बाद अनियत्रित होकर पलट गई जिससे इसमें सवार 35 यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि बस में बच्चों और महिलाओं समेत 65 यात्री थे। घायलों को सबसे पहले हांसी के अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें इलाज के लिए हिसार सिविल अस्पताल रैफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही सिसाय पुल चौकी और शहर थाना प्रभारी उदयभान गोदारा सहित शहर की डायल 112 की टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बस के शीशे तोड़ कर घायल यात्रियों को बाहर निकाला। बस पलटने से राजमार्ग पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सीधा कर मार्ग खोला।
बस में सवार यात्रियों ने बताया कि वे वोल्वो बस से दिल्ली से अनूपगढ़ जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया। बस पलटते ही सवारियों की चीख-पुकार मच गई। बस में सवार लोगों का कहना है कि बस की स्पीड ज्यादा थी। स्लीपर बस होने के कारण बस में सवार अधिकांश यात्री सो रहे थे। पांच यात्रियों को हाथ, बाजू और टांगों पर गम्भीर चोटें लगीं हैं। इनमें विहान(आठ) का बायां हाथ कट गया। संजु के पैर में फैक्चर हो गया। नवनीत के कमर में गम्भीर चोट लगी है। अमन के हाथ और पांव बुरी तरह जख्मी हो गए है। सुल्तान सिंह के कुल्हे में गंभीर फैक्चर हुआ है। पुलिस ने मामला
दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *