गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बुनकराें और कताई करने वालों की मजदूरी बढ़ेगी

नई दिल्ली : खादी एवं ग्रामोद्योग आयोेग (केवीआईसी) ने बुनकरों की सात प्रतिशत और कताई करने वाले श्रमिकों की मजदूरी 25 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की है।
खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार ने गुरुवार काे यहां बताया कि चरखे पर सूत कातने वाले श्रमिकों की पारिश्रमिक में 25 प्रतिशत और बुनकरों की पारिश्रमिक में सात प्रतिशत की वृद्धि का निर्णय किया है। बढ़ा हुआ पारिश्रमिक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन दो अक्टूबर से लागू होगा।
श्री कुमार ने बताया कि दो अक्टूबर 2024 से सूत कातने वाली श्रमिकों को प्रति लच्छा 10 रुपये की जगह 12.50 रुपये का मेहनताना मिलेगा। खादी का कारोबार पिछले वित्त वर्ष में एक लाख 55 हजार करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि देशभर में करीब 3000 पंजीकृत खादी संस्थाएं हैं जिनके माध्यम से 4.98 खादी कारीगरों को रोजगार मिल रहा है, जिसमें 80 प्रतिशत के करीब महिलाएं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *