प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में थाना सांगीपुर स्थित तारापुर पूरे सलाधी गांव में शुक्रवार को मकान की कच्ची दीवार ढहने से उसके मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार गांव में दोपहर बाद मकान की छप्परनुमा कच्ची दीवार ढह गयी। दीवार के मलबे में दबकर 65 वर्षीय रामनाथ पाल पुत्र रामसुन्दर पाल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी।
घटना के समय रामनाथ पाल घर के अंदर झाड़ू लगा रहा था। उस समय मृतक की पत्नी खेत में काम करने गयी थी। इस घटना की सूचना मिलने पर गांव में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक के तीनों बेटे रोजी रोजगार के लिये शहरों में रहते है।
दीवार ढही, मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत
