गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हरियाणा सरकार के पानी नहीं छोड़ने के कारण दिल्ली के कई हिस्सों में बढ़ा जल संकट

नई दिल्ली : आतिशी ने कहा कि हरियाणा दिल्ली के हिस्से का पूरा पानी नहीं दे रहा है जिसके चलते यमुना का जल स्तर सामान्य से 3.5 फीट से अधिक नीचे आया गया है और इसकी वजह से यहाँ के कई इलाक़ों जल संकट उत्पन्न हो गया है।
जल मंत्री आतिशी ने वजीराबाद का निरीक्षण करने के बाद आज बताया कि हरियाणा दिल्ली के हिस्से का पूरा पानी नहीं दे रहा है। इसके चलते यमुना का जल स्तर सामान्य से 3.5 फीट से अधिक नीचे आया गया है। यमुना का सामान्य जल स्तर 674 फीट से घटकर 670.3 फीट पर आ गया है। इससे कई इलाकों में पानी को लेकर त्राही-त्राही मची हुई है। हरियाणा से यमुना में छोड़े जाने वाला पानी वजीराबाद, चंद्रावल व ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को मिलता है और यहां ट्रीट कर घरों में भेजा जाता है। उन्होंने दिल्ली वालों से अपील है कि अगर आप सावधानी से पानी का इस्तेमाल करते हैं तो हम बाकी हिस्सों को भी सप्लाई कर पाएंगे।
उन्होंने कहा कि हमने हरियाणा सरकार को भी चिट्ठी लिखी है। आज हम केंद्र सरकार से भी संपर्क करेंगे कि दिल्ली को उसके हिस्से का पानी मिलना चाहिए। हरियाणा की इस मनमानी की वजह से देश की राजधानी को पानी के संकट में नहीं डाला जा सकता है।
उन्होंने कहा कि वजीराबाद तालाब का जल स्तर अपने सामान्य स्तर से 3.5 फीट से ज्यादा नीचे आ गया है। आज वजीराबाद में 670.3 फीट पर यमुना का जल स्तर है। पिछले साल 30 मई को वजीराबाद पर जल स्तर 674.5 फीट पर पानी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *