गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गंगरेल से छोड़ा गया पानी

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी अंचल के लिए जीवनदायिनी गंगरेल बांध से पानी छोड़ा जा रहा है। जल संसाधन विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में गंगरेल बांध से 3600 क्युसेक पानी रुद्री बराज में छोड़ा जा रहा है। गर्मी के दिनों में निस्तारी के लिए पानी की मांग होती है। जिसे देखते हुए प्रशासन के दिशा निर्देश पर जल संसाधन विभाग द्वारा नहर के माध्यम से पानी छोड़ा गया है। रूद्री बरॉज में गंगरेल से आवक लगातार बनी हुई है। अभी गंगरेल बांध से 3600 क्यूसेक पानी रूद्री बरॉज के लिए छोड़ा जा रहा है।
बताया गया कि बांध में उपयोगी जल 4 टीएमसी ही बचा हुआ है। यहां से भिलाई स्टील प्लांट, रायपुर और धमतरी नगर निगम को पेयजल के लिए भी उपलब्ध कराना है। मांग और उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर इसे भविष्य में कम व ज्यादा किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *