गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पानी की टंकी गिरी : तीन लोगों की मौत, 20 घायल

बर्धवान : पश्चिम बंगाल के बर्धमान रेलवे स्टेशन पर बुधवार को ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों पर पानी की बड़ी टंकी गिरने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और अन्य 20 घायल हो गये। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्लेटफॉर्म संख्या दो और तीन (संयुक्त) पर 23 लोग लोकल ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे थे। इस बीच अचानक करीब 54 हजार गैलन की क्षमता वाली पानी टंकी उनके ऊपर गिर गयी। इस हादसे में घायल सभी 23 लोगों को तुरंत बर्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया जहां तीन ने दम तोड़ दिया। अस्पताल के अधीक्षक ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। अस्पातल के सूत्रों ने कहा कि घायलों में से पांच की हालत गंभीर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *