गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चुनाव के बाद भी हम ही आ रहे हैं

भोपाल : शिवराज सिंह चौहान ने आज आत्मविश्वास जताते हुए निवेशकों के समक्ष कहा कि वे चुनाव की चिंता ना करें और विश्वास रखें कि चुनाव के बाद भी भारतीय जनता पार्टी ही सत्ता में वापसी करेगी। चौहान ने यहां आयोजित ‘आर्थिक विकास के शुभ संयोग- मध्यप्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग’ पर आयोजित राज्य-स्तरीय समिट का शुभारंभ किया। समिट में एमएसएमई और विज्ञान- प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, अनेक उद्योग परिसंघ के पदाधिकारी, नव उद्यमी, भारत सरकार और राज्य के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार नई नई योजनाएं लेकर आ रही है। निवेशक ये ना सोचें कि 3-4 महीने में चुनाव आ रहे हैं। कोई चिंता नहीं करे क्योंकि चुनाव के बाद भी भाजपा ही सरकार में आ रही है। उन्होंने कहा कि ये बात वे पूरे आत्मविश्वास से बोल रहे हैं। चौहान ने कहा कि वे सभी को वचन देते हैं कि जो उद्योग और प्रदेश के लिए बेहतर होगा, वह सब कुछ वे करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल में ग्लोबल स्किल पार्क बना रहे हैं। प्रारंभ में 6 हजार और बाद में 10 हजार बच्चों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें दक्ष करेंगे। उद्योगों को भी पानी दिया है और ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछाकर घर तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था भी की है। विगत 3 वर्षों में 59 लाख परिवारों तक टोंटी वाले नल से जल पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि इंदौर में हम 35 मंजिला स्टार्ट-अप पार्क बना रहे हैं, जिसमें एक ही जगह 20 हजार लोगों को रोजगार से जोड़ेंगे। जो काम एमएसएमई कर सकते हैं, वो बड़े उद्योग भी नहीं कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *