इस बार सपा भाजपा को पटकनी देकर ही रहेगी : बैजनाथ दूबे
संवाददाता।गौरवशाली भारत
गोण्डा। कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में सपा के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर भाजपा सरकार पर हमला बोला और समाजवादी पार्टी (इंडिया गठबंधन) के उम्मीदवार के लिए समर्थन मांगा। कटरा बाजार रामापुर किसान डिग्री कॉलेज बड़गांव में आयोजित सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को कैसरगंज लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी भगत राम मिश्रा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम किसी दबदबे के आगे झुकने वाले नहीं है और जनता इस बार भाजपा को सबक सिखाएगी। सपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्र में हमें पांच पांडव के रूप में साथी मिले हैं। इस बार चुनाव परिणाम बदलेगा। पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे ने कहा कि भाजपा ने मतदाताओं को गुमराह करके वोट लिया है। इस बार सपा भाजपा को पटकनी देकर ही रहेगी। पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि हम यह नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर दबदबा होता क्या है? यह जनता भाजपा का दबदबा समाप्त करके सपा को जिताएगी। सम्मेलन को सपा जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन, राम भजन चौबे, पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव, मुकेश श्रीवास्तव, मसूद आलम खां, विनोद शुक्ला, पंकज गोस्वामी, पीडी मिश्रा, जसवंत मिश्रा ने संबोधित किया। इस मौके पर संजय शर्मा, दद्दन शुक्ला, कुलदीप श्रीवास्तव, राधेश्याम, नन्हे बाबा, सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
