गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हमें हर समस्या को गंभीरता से लेना है: शिवराज

नई दिल्ली : शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण विकास मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की आगामी 100 दिनों की कार्ययोजना को लेकर कहा है कि हमें हर समस्या को गंभीरता से लेना हैं, और इसके लिये अगर किसी योजना की नियम प्रणाली में बदलाव की भी आवश्यकता हो तो, तो जरूरी संशोधन भी किये जायें।
श्री चौहान ने कल शाम ग्रामीण विकास मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की आगामी 100 दिनों की कार्य योजना पर अधिकारियों के साथ बैठक की और आगामी 100 दिनों की कार्य योजना को सशक्त और प्रभावी रूप से कार्यान्वित करने पर ज़ोर दिया।
मंत्रालय की शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार श्री चौहान ने बैठक में कहा, “ हम सबको मिलकर पूरी ताकत से, ग्रामीण विकास की हर योजना पर काम करना होगा तभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विकसित भारत का सपना पूरा होगा।”
केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम पर चर्चा करते हुये कहा, “ हमें बुज़ुर्गों, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों के आदर्श जीवन के लिये परियोजना की संरचना करनी है, जिसके लिये हमें हर समस्या को गंभीरता से लेना है और इसके लिये अगर स्कीम की नियम प्रणाली में बदलाव की भी आवश्यकता हो तो, तो संशोधन भी किया जाये।
उन्होंने दिशा कमेटियों की महत्व पर जोर देते हुये कहा कि दिशा कमेटियों जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति को और मज़बूत बनाने की ज़रूरत है और इसके लिये वह सभी नवनिर्वाचित सांसदों को पत्र लिखकर आग्रह करेंगे जिससे हर छोटी-छोटी समस्याओं और प्रगतियों पर निरंतर ध्यान दिया जा सकें । बैठक में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चन्द्र शेखर पेम्मासानी, श्री कमलेश पासवान और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *