श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास हथियार और नशीले पदार्थ बरामद किए। पुलिस ने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर कुपवाड़ा पुलिस की एक टीम ने केरन पाईन से हथियार और नशीले पदार्थ बरामद किए। पुलिस ने कहा,“बरामद की गयी समाग्री में एक एके-47 राइफल, दो एके मैगजीन और नशीले पदार्थों जैसे पदार्थों के 10 पैकेट शामिल हैं।” अधिकारियों ने कहा कि नागा मंडियान के मोहम्मद अमीन लोन के रूप में पहचाने गए एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
