गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर में मौसम शुष्क, छाया कोहरा

श्रीनगर : कश्मीर घाटी में रविवार को शुष्क मौसम के बीच ठंड की स्थिति बनी रही और श्रीनगर में डल झील सहित अलग-अलग स्थानों पर कोहरा छाया रहा। मौसम विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने और कश्मीर संभाग के मैदानी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर सुबह कोहरा छाये रहने का अनुमान है। श्रीनगर में बादल छाए रहने के साथ मौसम शुष्क रहा और साथ ही प्रसिद्ध डल झील तथा बुलेवार्ड रोड सहित श्रीनगर के कई स्थानों पर धुंध और कोहरा छाया रहा।
डल झील के किनारे बुलेवार्ड रोड पर पर्यटकों को टोपी सहित गर्म कपड़े पहने हुए दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए वाहनों पर चढ़ते देखा गया। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय पर काजीगुंड में रविवार को न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण कश्मीर में पर्यटन स्थल पहलगाम सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य 2.0, कुपवाड़ा में 1.2, कोकेरनाग में 1.8 और उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग का स्की रिसॉर्ट 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *