श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को गर्मी जैसी मौसम की स्थिति बनी रही। रात के तापमान में हालांकि काफी सुधार हुआ, लेकिन कश्मीर घाटी के अधिकांश जगहों पर यह हिमांक बिंदु से नीचे रहा। श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में आसमान साफ है और तेज धूप निकली है। स्थानीय लोग और पर्यटक लाल चौक परताब पार्क और डल झील के किनारे धूप का आनंद लेते देखे गए। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दिन का सामान्य तापमान 9.9 डिग्री दर्ज किया गया।
श्रीनगर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में रविवार से मध्यम से भारी बारिश और हिमपात के आसार हैं। रविवार से तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है। मौसम की मुख्य गतिविधि 19-20 फरवरी के दौरान होने की संभावना है।
इस अवधि के दौरान मैदानी इलाकों और निचले इलाकों सहित अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। साथ ही कुपवाड़ा, बारामूला, बांदीपोरा, गांदरबल, बडगाम, शोपियां और कुलगाम जिलों के मध्य और ऊपरी इलाकों में भारी हिमपात के आसार हैं।
इस बीच मौसम कार्यालय ने कहा कि श्रीनगर में बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि के दौरान न्यूनतम तापमान शून्य से1.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, एक दिन पहले शून्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे था। प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी में यह सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम है। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग के पिकनिक स्थल पर गुरुवार को दर्ज किए गए शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले न्यूनतम तापमान 04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पहलगाम सबसे ठंडा स्थान रहा, हालांकि रात के तापमान में कई डिग्री का सुधार हुआ और यह शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल के लिए यह सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
कुपवाड़ा का तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा और यह सीमांत उत्तरी कश्मीर जिले के लिए सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम है। गुलमर्ग में पिछले दिन दर्ज शून्य से 3,2 डिग्री सेल्सियसकम के मुकाबले न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे है और उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट के लिए यह सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
कश्मीर में मौसम गर्म रहने के आसार
