गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अगले पांच दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना

हैदराबाद/अमरावती : तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में अगले पांच दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को यह जानकारी दी।
दैनिक मौसम रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश में एक या दो स्थानों पर वर्षा हुई और तेलंगाना, रायलसीमा और यनम (पुडुचेरी) में मौसम शुष्क बना रहा।
आदिलाबाद में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम की रिपोर्ट में कहा गया है कि शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को तेलंगाना के आदिलाबाद में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस और तटीय आंध्र प्रदेश के जंगमहेश्वरपुरम में 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *