श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में सोमवार को रात का तापमान सामान्य से कम रहने के बावजूद मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा।
मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहेगा तथा दिन में गर्मी रहने के साथ-साथ छिटपुट जगहों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और 26 से 28 अप्रैल के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश या बर्फबारी के आसार हैं। स्वतंत्र मौसम पर्यवेक्षक फैजान आरिफ ने यूनीवार्ता को बताया कि 26 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ का जम्मू-कश्मीर तक पहुंचाने का अनुमान है और इसके कारण कश्मीर में कई जगहों तथा जम्मू कुछ इलाकों में देर अपराह्न, शाम या रात में गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि होने का भी अनुमान है।
न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है, लेकिन सोमवार को पूरी कश्मीर घाटी में सामान्य से नीचे बना हुआ है। तेज धूप के साथ हालांकि दिन के तापमान में धीरे-धीरे सुधार हुआ। कश्मीर में सोमवार को हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में तामान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले यहां तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कश्मीर के प्रवेश द्वार के लिए सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस है।
दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। पिछली रात तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था, जो पर्यटक स्थल के लिए सामान्य तापमान से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम था। कोकेरनाग में एक दिन पहले के 2.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 6.2 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम है। दक्षिण कश्मीर के पिकनिक स्पॉट के लिए तापमान सामान्य से कम रहा। गुलमर्ग में तापमान पिछली रात के मुकाबले 3.2 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया। यहां पिछली रात शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।
कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान एक दिन पहले के 2.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सीमांत कश्मीर जिले के लिए यह सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम है।
जम्मू-कश्मीर में शुष्क, गर्म रहेगा मौसम, रात के तापमान में आएगी गिरावट
