गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सक्रिय है पश्चिमी विक्षोभ

जारी रहेगा गलन भरी ठंड का सिलसिला

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बर्फीली पछुआ हवाओं की वजह से अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं कोहरे की वजह से दिन में भी रात सी गलन का अहसास होता रहा। रविवार को सुबह जिले का प्रमुख पडरौना शहर कोहरे की चादर से ढका रहा।
विगत शनिवार को दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। दिन चढ़ने के बावजूद मौसम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। रविवार को लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी। रविवार को सुबह यह बरकरार रही। धूप के दर्शन नहीं हुए। ऐसे में पहाड़ों से आ रही पछुवा हवा को अपना प्रभाव दिखाने का मौका मिल गयाए नतीजा गलन बढ़ती चली गई।
शनिवार का तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ थाए जो रविवार को चार दशमलव चार डिग्री गिरकर 11.4 डिग्री पर टिका रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में बीते दिन के मुकाबले करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यह 12.8 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 11.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
मौसम विज्ञानी शफीक सिद्दीकी ने बताया कि पश्चिमोत्तर के पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और वहां वर्षा व बर्फबारी की आशंका बनी हुई है। ऐसे में गोरखपुर ,कुशीनगर सहित समूचे उत्तर प्रदेश में गलन भरी ठंड का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान है।
मौसम विज्ञानी के अनुसार अगले दो से तीन दिन तक अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान के 10 से 11 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। सुबह से दोपहर तक चल रही हवा के चलते कोहरा बना रहेगा और दोपहर बाद आठ से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा गलन भरी ठंड को बनाए रखने का क्रम जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *