गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पंजाब के सीईओ सिबिन द्वारा व्हाट्सऐप चैनल जारी

चंडीगढ़ : एक अलग प्रयास के अंतर्गत पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी दफ़्तर ने एक समर्पित व्हाट्सऐप चैनल, ‘मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब’ की शुरुआत की है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि वाट्सऐप चैनल का उद्देश्य मतदान सम्बन्धी आम जनता और चुनावी अमल के भागीदारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी को प्रसारित करना है, जिसमें चुनावी प्रक्रियाएं, स्वीप (सिस्टेमैटिक वोटर्ज एजूकेशन और इलैकटोरल पार्टीसीपेशन) गतिविधियां, महत्वपूर्ण तारीकें, अलग-अलग आंकड़े और लोक सभा चुनाव-2024 से सम्बन्धित अन्य बहुत सी जानकारियां शामिल हैं। इसके अलावा यह चैनल ‘इस बार 70 पार’ के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दफ़्तर द्वारा महत्वपूर्ण पहलों को भी वोटरों तक पहुँचाएगा।
श्री सिबिन ने बताया कि जानकारी और अन्य गतिविधियों का प्रसार करने और वोटरों के सवालों का जवाब देने के लिए इससे पहले नियमित पोडकास्ट शुरू किया गया है और ‘फेसबुक लाइव’ सेशन भी करवाए जा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दफ़्तर द्वारा एटदसीईओपंजाब हैंडल के साथ फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल भी चलाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *