हैदराबाद : के. चंद्रशेखर राव ने कहा कि देश का विकास तब पूरा होगा जब समाज का आधा हिस्सा महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवताः” उक्ति के अनुरूप सामाजिक मूल्यों का विकास करने की आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर सभी महिलाओं को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरुषों के साथ समान अवसर प्रदान कर विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व उपलब्धि महिलाओं की शक्ति को दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि तेलंगाना राज्य सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पूर्ण रूप से सशक्त बनाने और उनके सम्मान को बढ़ाने के लिए महिलाओं के उत्थान के उद्देश्य से कई कल्याणकारी योजनाएं और विकास कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार बच्चियों के जन्म, स्वास्थ्य, सुरक्षा, कल्याण, शिक्षा, विवाह, विकास और सशक्तिकरण के लिए बड़ी योजनाओं को लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए तेलंगाना राज्य सरकार द्वारा लागू की जा रही प्रभावी कार्रवाई ने देश के लिए एक मिसाल कायम की है। उन्होंने बताया कि सरकार ने गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के कल्याण के लिए “केसीआर किट” योजना के तहत, लाभार्थियों को 12 हजार रूपये दिए जाएंगे। राज्य सरकार बेटी को जन्म देने पर प्रोत्साहन के रूप में मां को एक हजार रुपये और 13 हजार रुपये देगी। इस योजना के तहत अब तक 13,90,639 लाभार्थी लाभान्वित हो चुके हैं।
गर्भवती महिलाओं में पोषण एवं एनीमिया की रोकथाम के उद्देश्य से शुरू की गई “केसीआर पोषण किट” योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को किश्तों में पोषण किट प्रदान की जाती है। महिलाओं की संपूर्ण सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा के लिए राज्य सरकार ने देश में पहली बार शी टीम नाम से विशेष पुलिस विभाग की स्थापना की है। यह सिस्टम दूसरे राज्यों के लिए मॉडल बन गया है। इसी तरह राज्य सरकार गर्भवती महिलाओं, शिशुओं और 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को संपूर्ण पोषण प्रदान करने के उद्देश्य से 35,700 आंगनबाड़ियों के माध्यम से आरोग्य लक्ष्मी योजना लागू कर रही है। गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों में जाने के लिए अम्मा ओडी नाम से चलाई जा रही योजना से जहां 22,19,504 हितग्राही लाभान्वित हुए हैं, वहीं राज्य सरकार ने रु. 166.19 करोड़ खर्च किए गए हैं।
सरकार ने असरा पेंशन योजना के माध्यम से अब तक राज्य में 1,52,050 एकल महिलाओं को पेंशन के रूप में 1,430 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। 15,74,905 विधवा महिलाओं, 4,80,861 महिला बीड़ी श्रमिकों को 19,000.13 करोड़ रु. पेंशन के रूप में 5,393.19 करोड़ रूपये दिये गये है।
जब महिलाएं आगे बढ़ेंगी तब होगा देश का पूरा विकास
