गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

देशभर में मना सफेद छड़ी दिवस

नई दिल्ली : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने देशभर में रविवार को दिव्यांगों को सुविधाएं पहुंचाने और समावेशन को बढ़ावा देने तथा दृष्टिहीनों के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व सफेद छड़ी दिवस मनाया। मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि जनता के बीच सफेद छड़ी के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने की दृष्टि से 30 से अधिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम, सेमिनार, वेबिनार, साक्षात्कार और रैली जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
मंत्रालय ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के पूर्व प्रोफेसर और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ विशेष साक्षात्कार आयोजित किए गए। राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान ने रैली का आयोजन किया गया। इसी प्रकार अन्य राष्ट्रीय संस्थानों, सीआरसी और अन्य संबद्ध संस्थानों ने भी सफेद छडी दिवस मनाया गया। दृष्टिबाधित लोगों के लिए, सफेद छड़ी स्वतंत्रता और गतिशीलता की प्रतीक है तथा स्वतंत्रता और आत्मविश्वास का प्रतिनिधित्व करती है। यह दृष्टिबाधित व्यक्ति को स्वतंत्र रूप से आवागमन और दैनिक कार्य पूरा करने में मदद करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *