भोपाल : विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि तुष्टिकरण की नीति पर चलने वाली कांग्रेस एक वर्ग के खिलाफ बोलने से बचती है और पार्टी प्रदेश के शिवपुरी से सामने आई घटना पर क्यों चुप है। शर्मा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि शिवपुरी जिले के नरवर तहसील से एक बेहद अमानवीय कृत्य की घटना सामने आई है। कुछ दलित युवकों को मुस्लिमों की भीड़ ने झूठे आरोप में न सिर्फ बेरहमी से पीटा, बल्कि उनके मुंह पर कालिख पोत कर उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया।
उन्होंने कहा कि भीड़ ने दलित युवकों पर झूठा आरोप लगा कर ऐसा व्यवहार किया, हालांकि जांच में साफ हो गया कि इस प्रकार की कोई घटना हुई ही नहीं। उसके बावजूद झूठी घटना पर युवकों के साथ इस प्रकार का व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कोई बात नहीं की। तुष्टिकरण की नीति पर चलने वाली कांग्रेस एक वर्ग के खिलाफ बोलने से बचती क्यों है।
शिवपुरी की घटना पर कांग्रेस क्यों है चुप
