गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आप, कांग्रेस वादों को पूरा करने में विफल क्यों रहे: भाजपा

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) ने शनिवार को आम आदमी पार्टी( आप) और कांग्रेस से सवाल किया कि वे दोनों राजनीतिक दलों द्वारा शासित राज्यों में किये गये वादों को पूरा करने में विफल क्यों रहे हैं, जबकि वे चंडीगढ़ में मुफ्त पानी और पार्किंग प्रस्तावों को मंजूरी नहीं दिये जाने का रोना रो रहे हैं।
भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने एक प्रेस बयान में कहा, “ पंजाब में कोई एलजी नहीं है। चंडीगढ़ में मुफ्त पानी के झूठे वादे पर राजनीति करने के बजाय, आप को पहले पंजाब की महिलाओं को एक हजार रुपये देने चाहिये। यह 2022 में राज्य विधानसभा चुनावों से पहले उनका चुनावी वादा था। वे पंजाब में मुफ्त वादे को पूरा करने में विफल रहे हैं और केन्द्र शासित प्रदेश के प्रशासक के खिलाफ झूठे आरोप लगा रहे हैं।”
इस मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला करते हुये श्री मल्होत्रा ने सवाल उठाया, “इसी तरह हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को 1500 रुपये देने का वादा किया था। कांग्रेस अब तक इस मुफ्त वादे को पूरा करने में विफल रही है, लेकिन चंडीगढ़ में कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी मुफ्त की मांग कर रहे हैं।” इसके अलावा, हाल ही में संपन्न 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले, कांग्रेस ने देश के प्रत्येक घर की सबसे बुजुर्ग महिला को साढ़े आठ हजार रुपये प्रति माह देने का वादा किया था। भले ही लोगों ने केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया समूह को नकार दिया हो, लेकिन पार्टी शासित राज्यों में इस वादे को पूरा करने से उसे क्या रोक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *