भोपाल : कमलनाथ ने आज भारतीय जनता पार्टी सरकार से सवाल किया कि पार्टी के वचन के अनुसार नई मुक्ता योजना क्यों नहीं लाई गई। कमलनाथ ने ट्वीट के जरिए कहा कि भाजपा ने अपने वचन पत्र में घोषणा की थी कि लड़कियों को सैनिटरी उत्पाद तक पहुंच सुनिश्चित करने हेतु एक नई मुक्ता योजना के अंतर्गत सभी उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के छात्रा शौचालयों में स्वचालित सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाए जाएंगे और शौचालयों का उन्नयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये सब क्यों नहीं किया गया।
