गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता में व्यापक आक्रोश

श्रीगंगानगर : भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी भाजपा द्वारा आयोजित जन आक्रोश यात्रा पर टिप्पणी करते हुए केंद्र की जनविरोधी नीतियों से जनता को त्रस्त बताया और इसे चुनावी राजनीति के तहत ड्रामा करने का आरोप लगाया है। माकपा के जिला सचिव कॉमरेड श्योपत मेघवाल ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि किसान हित में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने एवं एमएसपी की गारंटी का कानून बनाने के लिए किसानों से वायदा खिलाफी की है।

उनके द्वारा 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने की दावे पूरी तरह झूठे साबित हुए हैं। श्री मेघवाल ने आरोप लगाया कि धर्म पर आधारित राजनीति करने वाली भाजपा का जनता के प्रति कोई धर्म ही नहीं है,जिससे जनता के बुनियादी सुविधाओं एवं अधिकारों को मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि किसानों में आज भी लखीमपुर खीरी में भाजपा के गृह राज्य मंत्री द्वारा की गई किसानों की हत्या मामले में न्याय नहीं करने से आक्रोश व्याप्त है। देश 700 किसानों की शहादत को अभी भूला नहीं है।
विधानसभा चुनावों के करीब आते ही भाजपा को जनता की याद आई है जबकि इसी जिले के नहरी सिस्टम को बर्बाद होता देख भाजपा के किसी नेता ने किसानों की पीड़ा को नही उठाया। यह नहीं भूलना चाहिए कि भाजपा के नेताओं ने हमारे जिले के बहादुर किसानों को नकली किसान बताकर उनके आंदोलन को बदनाम करने की अनेक कोशिशें कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *