चित्रकूट : उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के बहिलपुरवा क्षेत्र में पुत्री की फोटो इंस्टाग्राम में किसी युवक के साथ देख कर झल्लाये पिता ने सोमवार को अपनी लाइसेंसी बंदूक से पत्नी और पुत्री की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम सेमरदहा निवासी नंदकशोर ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपनी पुत्री खुशी (17) और पत्नी सीमा (40) की हत्या कर दी है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज किसी दूसरे लड़के के साथ बेटी का इंस्टाग्राम पर वीडियो देख गुस्साए पिता ने बेटी पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। बीच-बचाव में आई मां सीमा को गोली लग गई जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। उसके बाद फिर पिता ने बेटी पर फायर कर दिया। गोली लगने से बेटी खुशी की जिला अस्पताल लाते वक्त रास्ते में मृत्यु हो गई।
पत्नी और पुत्री की गोली मार कर हत्या
