गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पति से विवाद पर पत्नी ने फांसी लगाई, हालत गंभीर

फ़िरोज़ाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के थाना उत्तर क्षेत्र में शनिवार को गृह क्लेश के चलते एक महिला ने फांसी लगा ली। पीपल नगर नई आबादी रहना निवासी प्रीति (23) पत्नी धर्मेंद्र का शनिवार को परिवार में विवाद हो गया था। उसने घर में फांसी लगा ली।उसे फंदे पर लटका देख परिवार के लोग घबरा गए और घर में चीख पुकार मच गयी। उनकी आवाज सुनकर पड़ोस के लोग भी वहां पहुंच गए। लोगों की मदद से परिवार के लोगों ने उसे नीचे उतारा। फंदे पर लटकने से वह बेहोश हो गई। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए ,उसकी हालत देख चिकित्सक ने उसे भर्ती कर दिया। परिजनों का कहना था पति-पत्नी के बीच कुछ कहा सुनी हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *