शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के बामोर कला थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया में एक व्यक्ति ने लोहे के सरिया से प्रहार करके पत्नी की हत्या कर दी। हत्या का कारण चांदी की करधनी को लेकर विवाद होना बताया गया है। पुलिस सूत्रों ने आज शाम बताया कि आरोपी पति सन्नू आदिवासी को गिरफ्तार कर लिया गया है । मृतका का नाम गुड्डी आदिवासी (50) बताया गया है। कल रात जब यह घटना हुई तब उनके बच्चे लड़ाई झगड़े की आवाज सुनकर पति-पत्नी के कमरे में पहुंच गए थे। उनके मना करने पर भी पति ने पत्नी की हत्या कर दी।
