गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पत्नी की धारदार हथियार से हत्या

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरछेड़ी में आज सुबह पारिवारिक विवाद के चलते एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी और थाना में जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम पीपरछेड़ी निवासी अर्जुन देशमुख ने सुबह पत्नी शारदा देशमुख के गले में टंगिया (कुल्हाडी) से वार कर हत्या कर दी। घटना के वक्त पति-पत्नी घर पर अकेले थे। आरोपी पति ने घटना के बाद थाना में जाकर सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *