गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गोली मारकर की पत्नी की हत्या

हिसार : हरियाणा के हिसार जिले के उकलाना क्षेत्र के मुगलपुरा गांव में एक व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से सोमवार सुबह पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और घर से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार सुबह करीब नौ बजे की है। मृतक महिला का नाम सुरता देवी है। बताया जाता है कि आरोपी रामनिवास और सुरता देवी के बीच सुबह किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। मामला बढ़ जाने पर रामनिवास ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से सुरता पर गोली चला दी लेकिन पुत्री के बीच-बचाव करने पर वह बच गई। इस बीच रामनिवास ने दूसरा फायर किया और इस बार गाेली सुरता के गले के आरपार हो गई। सुरता की मौके पर ही मौत हो गई।
पड़ोसियों ने बताया कि गोली चलने के बाद जब वह रामनिवास के घर पर गये तो देखा उसकी पत्नी फर्श पर लहूलुहान पड़ी थी और रामनिवास मौके से फरार था। दम्पति के दो लड़के और एक लड़की हैं। इनमें बड़ा बेटा शुभम (26) जेल में है। दूसरा बेटा अशोक (24) गांव में ही रहकर खेती बाड़ी करता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *